June 8, 2026

कौड़ियाला में गंगा में लापता युवक की तलाश जारी, SDRF को मिला अज्ञात महिला का शव

0
IMG-20260607-WA0113

ब्यूरो, ऋषिकेश।

______________________

कौड़ियाला क्षेत्र में 6 जून को गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज धारा में बह गए युवक की तलाश SDRF का सर्च अभियान दूसरे दिन भी जारी है। सर्चिंग के दौरान SDRF की टीम को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है।

लापता युवक की पहचान……….

लापता युवक की पहचान आशीष जैन 43 वर्ष, निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। कल स्नान के दौरान वो तेज बहाव की चपेट में आ गए थे। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की डीप डाइविंग टीम ढालवाला को मौके पर बुलाया गया।

दूसरे दिन का सर्च ऑपरेशन……

आज सुबह से ही SDRF टीम ने घटनास्थल से लेकर डाउनस्ट्रीम तक राफ्ट, डीप डाइविंग उपकरणों और अन्य संसाधनों से सघन खोजबीन शुरू की। टीम ने नदी के संभावित बहाव क्षेत्र के साथ-साथ किनारों और संवेदनशील जगहों पर भी तलाशी की।

सर्च में मिला महिला का शव…….

सर्च अभियान के दौरान कौड़ियाला से आगे नदी में SDRF टीम को एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। टीम ने तत्परता दिखाते हुए शव को बाहर निकालकर ब्यासी रोड हेड तक पहुंचाया। शव को आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पहले से लापता व्यक्तियों के परिजनों को शिनाख्त के लिए सूचित कर दिया गया है।

अपील…….

SDRF ने दोहराया कि गंगा का जलस्तर और बहाव बिना सूचना के बदलता रहता है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वो सिर्फ चिन्हित घाटों पर और किनारे रहकर ही स्नान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *