गुमानीवाला फायरिंग में फरार चल रहें,दो बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो, ऋषिकेश।
_________________
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़। पुलिस की फायरिंग में 2 शातिर बदमाश घायल गिरफ्तार। दोनों कुछ दिन पहले गुमानीवाला में हुई फायरिंग में थे वांछित।”
“देर रात एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र में पुलिस चेकिंग चल रही थी। मुंह पर कपड़ा लपेटे 2 बदमाश बाइक पर आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने बैरियर तोड़ा और श्यामपुर की ओर भाग निकले।
पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। मौके से 2 तमंचे, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई।
गिरफ्तार बदमाश कुछ दिन पहले ऋषिकेश में 2 लोगों पर फायरिंग कर उन्हें घायल करने में वांछित थे। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”



