June 8, 2026

युवक का खोया मोबाइल ढूंढकर वापस लौटाया

0
IMG-20260608-WA0014

ब्यूरो, ऋषिकेश।

__________________

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट से एक मानवीय खबर। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात वाटर रेस्क्यू टीम, SDRF, जल पुलिस और आपदा राहत दल की टीम ने बिहार निवासी एक युवक का खोया हुआ मोबाइल फोन ढूंढकर उसे वापस लौटा दिया।

दरअसल, ड्यूटी के दौरान युवक टीम के पास पहुंचा और बताया कि उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया है। युवक ने अपने नंबर पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ आ रहा था।

सूचना मिलते ही SDRF, जल पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तुरंत आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया। टीम के अथक प्रयास से मोबाइल को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद कर लिया गया और युवक को सुरक्षित सौंप दिया गया।

अपना फोन वापस पाकर युवक ने खुशी जताई और कहा कि उत्तराखंड पुलिस और SDRF जिस संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना से काम कर रही है, वो वाकई तारीफ के काबिल है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *