गंगा नदी में डूबा राजस्थान का पर्यटक,तलाश जारी
ब्यूरो, ऋषिकेश।
___________________
ऋषिकेश से एक बार फिर गंगा नदी में डूबने की दुखद खबर। आज सुबह मुनि की रेती के साईं घाट पर स्नान करते समय राजस्थान के एक युवक के डूबने की सूचना मिली। SDRF की रेस्क्यू टीम मौके पर तलाश में जुटी है।”
“जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनट पर थाना मुनि की रेती क्षेत्र के साईं घाट पर स्नान के दौरान 20 वर्षीय श्याम पुत्र सवाई जागीर, निवासी जोधपुर, राजस्थान गंगा में डूब गया। युवक अपने माता-पिता के साथ ऋषिकेश-तपोवन घूमने आया था।
सूचना मिलते ही SDRF ढालवाला की डीप डाइविंग टीम घटनास्थल पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस और जल पुलिस भी रेस्क्यू में लगी हैं।
वहीं 6 जून को कौड़ियाला के पास डूबे युवक आशीष जैन की तलाश भी आज सुबह से लगातार जारी है।”
“SDRF ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे गंगा में तैरने की कोशिश न करें और सिर्फ उन्हीं घाटों पर स्नान करें जहां सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, क्योंकि आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।”



