June 8, 2026

आईएसबीटी में परिवहन व्यवस्था की पोल खुली, सीटों से कई गुना अधिक यात्री बसों में चढ़े, हादसे का बढ़ा खतरा

0
VideoCapture_20260607-224600

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_____________________

आईएसबीटी में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त बसों की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों की भारी भीड़ बसों पर टूट पड़ रही है। स्थिति ऐसी है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बसों में चढ़ने को मजबूर हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि यात्रियों की संख्या के मुकाबले परिवहन विभाग द्वारा पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिसके चलते बस स्टैंड पर अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। भीड़ और यातायात दबाव को लेकर पहले भी आईएसबीटी और उसके आसपास समस्याएं सामने आती रही हैं।

यात्रियों ने मांग की है कि परिवहन विभाग अतिरिक्त बसों का संचालन करे और भीड़ प्रबंधन के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। कई यात्री दरवाजों और खिड़कियों से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं। बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों के चढ़ने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *