कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली का दिया संदेश
ब्यूरो, ऋषिकेश
————————-
गुलाटी प्लॉट स्थित एक हॉल में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से खाद्य तेल संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा खाद्य तेलों के विवेकपूर्ण उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल के नेतृत्व एवं मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने कम खाद्य तेल का उपयोग कर स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए और लोगों को स्वस्थ खान-पान अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कविता शाह, गुड्डी कलूड़ा, दुर्गा जिंदल, रुचि जैन, हिमानी कौशिक, उषा जोशी, संगीता चौधरी, रीता गुप्ता, रेखा चौबे, उषा मंडल, माधुरी उनियाल, लक्ष्मी गुप्ता, शशि मिश्रा, कुसुम यादव एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



