May 12, 2026

संविधान सबको एक सूत्र में बांधता है

0
IMG-20241126-WA0011

ऋषिकेश। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

मंगलवार रेलवे रोड स्थित अंबेडकर चौक पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला पहनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह साजवान ने बताया कि 26 नवंबर 1949 के दिन देश की संविधान सभा ने संविधान बनकर तैयार किया था, लेकिन भारतीय संविधान को लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया। जिसको हम समस्त देशवासी गणतंत्र दिवस के रूप में मानते हैं। यह संविधान ही हैं जो अलग-अलग धर्मो जातियां को भारत देश की 150 करोड़ जनसंख्या को एक सूत्र में पिरौता हैं। इसके तहत हमारे देश के सभी कानून बने, और  सुप्रीमकोर्ट, हाईकोर्ट, समेत देश की सभी अदालतें, संसद के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी इसी संविधान के तहत काम करते हैं। संविधान दिवस का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना हैं।

महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एवं पी सी सी मेंबर जयेंन्द्र रमोला ने कहा कि यह संविधान ही है, जो हमें आजाद देश का आजाद नागरिक की भावनाओं का एहसास कराता हैं। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा मौलिक अधिकार दिलाती हैं। 26 नवंबर का दिन देश में राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता हैं। संविधान को तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शैलेन्द्र बिष्ट,महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी,व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र,वरिष्ठ कांग्रेसी अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, रामकुमार भतालिए, ऋषि सिंघल,नि.j वर्तमान पार्षद भगवान सिंह पँवार, जगत नेगी,उमा ओबेरॉय,छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल रावत, अशोक शर्मा, सुभाष जखमोला, मण्डलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, मुकेश जाटव, राजेश शाह,गौरव राणा, हिमांशु कश्यप, मनीष जाटव, जतिन जाटव,आदित्य झा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *